Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

त्योहारों में भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे चलाएगा विशेष गाड़ियां

उत्तर रेलवे के अनुसार पुणे जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल 26 सितंबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।

11 Sep 2025

त्योहारों में भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे चलाएगा विशेष गाड़ियां

नई दिल्ली। रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी त्योहारों पर उत्तर रेलवे ने विशेष रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है।

उत्तर रेलवे के अनुसार पुणे जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल 26 सितंबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। इसके तहत ट्रेन संख्या 01491 पुणे से शाम 5.30 बजे चलेगी और अगले दिन रात 8 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01492 हजरत निजामुद्दीन से 27 सितंबर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को रात 9.25 बजे चलेगी और अगले दिन रात 11.55 बजे पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा स्टेशनों पर होगा।

इसी प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से गोरखपुर के बीच दैनिक त्योहार स्पेशल 26 सितंबर से 30 नवम्बर तक चलेगी। ट्रेन संख्या 01079 सीएसएमटी से रात 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से ट्रेन संख्या 01080, 28 सितंबर से 2 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे चलेगी और तीसरे दिन तड़के 12.40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। इसका ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती समेत कई स्टेशनों पर रहेगा। दोनों गाड़ियों में वातानुकूलित, शयनयान और साधारण श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


त्योहारों में भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे चलाएगा विशेष गाड
उत्तर रेलवे के अनुसार पुणे जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल 26 सितंबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News